Jaipur Car Accident: तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत, वाहन चालक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaipur Car Accident

Report by: Suman, Edit by: Priyanshi Soni

Jaipur Car Accident: राजस्थान – झुनझुनू की 18 वर्षीय अनाया शर्मा की जयपुर के एक्सप्रेसवे, शांति बाग इलाके में तेज रफ्तार काली थार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अनाया एयर फ़ोर्स की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी और सुबह अपनी बहन के साथ जॉगिंग कर रही थी।

Jaipur Car Accident: चालक मौके से फरार\

Jaipur Car Accident
मृतक अनाया शर्मा

घटना के बाद थार वाहन चालक हड़बड़ाहट में मौके से फरार हो गया। उसने आगे कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी और दादी का फाटक के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अब चालक की तलाश की जा रही है।

Jaipur Car Accident: परिवार को हुआ गहरा सदमा

पोस्टमार्टम के बाद अनाया का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिवारजन शव लेकर झुनझुनू अपने गांव रवाना हो गए। अनाया एयर फ़ोर्स में जाने वाली थी और उसका फिज़िकल परीक्षा पास हो चुकी थी।

Jaipur Car Accident: पुलिस कर रही जांच

कार्रवाई कर रही पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट की जांच एक्सीडेंट थाना वेस्ट कर रही है। थार वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Read also: Rajasthan Cabinet : अशांत क्षेत्रों में संपत्ति संरक्षण के लिए विधेयक लाएगी सरकार, सेमीकंडक्टर व डिफेन्स सेक्टर को बड़ी सौगात

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा