संविधान कराता है गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
It is a privilege to visit the birthplace of the creator of the Constitution, Dr. Baba Saheb, on the auspicious day of Republic Day and pay his respects to him: Chief Minister Dr. Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और सभी सेनानियों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज संविधान निर्माताओं के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। हमारा संविधान गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध भी कराता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश के चहुँमुखी विकास के साथ प्रदेश की जनता के हित में जन-सहयोग से जो कार्य हुए हैं, उनसे मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के लगभग साढ़े आठ करोड़ नागरिकों को जाता है, जो इस पहचान के शिल्पकार रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश की हमारी यात्रा निरंतर चल रही है।

संविधान दिवस के माध्यम से हमारा राष्ट्र संविधान की महिमा को एक उत्सव के रूप में मनाता है। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्सव, उमंग और देशभक्ति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोश और जुनून के साथ उत्साह भरे वातावरण में इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झण्डावंदन किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक एवं नयनाभिराम झांकियां भी निकाली। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

अभूतपूर्व उत्साह के बीच 19 प्लाटूनों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड

76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत अभूतपूर्व उत्साह का माहौल था। समारोह में 19 प्लाटूनों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद खुली जीप से सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड कमाण्डरों से परिचय भी प्राप्त किया। परेड के दौरान सशस्त्र दलों द्वारा हर्ष फायर किये गये। खुला आसमान तिरंगे के तीन रंगों से सराबोर हो गया। समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईपीएस श्री आदित्य सिंघारिया ने किया। बीएसएफ के बैंड ने देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत राष्ट्रीय धुनों से सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

18 विभागों द्वारा निकाली गई नयनाभिराम झाँकियाँ

गणतंत्र दिवस समारोह में शासकीय विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित नयनाभिराम झाँकियाँ निकाली गई। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कचरे का रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल करना ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। समारोह में खजराना गणेश मंदिर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत इंदौर, स्वास्थ्य विभाग, यातायात विभाग, पुलिस विभाग, मेट्रो रेल, उद्योग विकास निगम, केन्द्रीय जेल, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, महिला बाल विकास, वन विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण, आईटीआई और उद्यानिकी विभाग की शासकीय योजनाओं के लाभों को प्रदर्शित करती हुई झाँकियां निकाली गई।  

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस समारोह में तीन विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीयता, देशभक्ति, एकता और सद्भावना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सीएम राइज स्कूल अहिल्या आश्रम क्रमांक 02 की बालिकाओं ने देशप्रेम की भावना से सराबोर और राष्ट्रीय गीतों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति दी। माँ उमिया देवी पाटीदार कन्या स्कूल राऊ के बच्चों ने विभिन्न प्रान्तों के लोकनृत्य और लोकगीत पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति, साहस और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत

समारोह के दौरान उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने पर प्लाटूनों को पुरस्कृत किया गया। “अ” वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल तथा द्वितीय पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल को दिया गया। “ब” वर्ग में प्रथम पुरस्कार एनसीसी और द्वितीय पुरस्कार जिला यातायात पुलिस बल को प्राप्त हुआ। “स” वर्ग का प्रथम पुरस्कार सृजन को तथा द्वितीय पुरस्कार रेडक्रास को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली पब्लिक स्कूल को प्रथम, मॉ उमिया देवी पाटीदार कन्या स्कूल राऊ को द्वितीय और अहिल्या आश्रम क्रमांक 02 को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह झांकियों में प्रथम पुरस्कार नगर निगम, द्वितीय पुरस्कार औद्योगिक केन्द्र विकास निगम तथा तृतीय पुरस्कार केन्द्रीय जेल को दिया गया। मुख्य समारोह में वर्षभर विभागीय कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वच्छतामित्रों आदि को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदीवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग सहित बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी–कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून की हाई-प्रोफाइल महिला चोरी करते पकड़ी गई, महिला दारोगा से की झड़प

BY: Yoganand Shrivastva उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में बुधवार

बाढ़ पीड़ितों को सिंधिया का संदेश – घबराना मत, हर हाल में आपके साथ हूं

BY: Yoganand Shrivastva शिवपुरी/ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

देहरादून की हाई-प्रोफाइल महिला चोरी करते पकड़ी गई, महिला दारोगा से की झड़प

BY: Yoganand Shrivastva उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में बुधवार

बाढ़ पीड़ितों को सिंधिया का संदेश – घबराना मत, हर हाल में आपके साथ हूं

BY: Yoganand Shrivastva शिवपुरी/ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

जेल से संसद तक: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादों और राजनीति से भरा सफर

BY: Yoganand Shrivastva साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, जिन्हें 2008 के मालेगांव बम

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: सुनामी का खतरा बरकरार, कई देशों में अलर्ट जारी

रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया,

भारत में बनेगा AI बेस्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, इटली की तरह देगा तबाही से पहले चेतावनी

प्राकृतिक आपदाएं हर साल भारत में बड़ी संख्या में जनहानि और संपत्ति

भोपाल का बड़ा तालाब अब सिर्फ ढाई फीट खाली, 5 दिन में बढ़ा 4 फीट जलस्तर

BY: Yoganand Shrivastva भोपाल की जीवन रेखा माने जाने वाले बड़े तालाब

80 एनकाउंटर और रियल लाइफ सिंघम: मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक हुए रिटायर

मुंबई पुलिस के बहुचर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक आज रिटायर हो रहे

“क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! राहुल को मिल सकता है कप्तानी का तोहफ़ा और करोड़ों की डील”

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का करियर एक नए

इंदौर में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत और 6 घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा बोलीं – “आज भगवा और हिंदुत्व की विजय हुई है”

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली/मुंबई। मालेगांव बम विस्फोट केस में लगभग 17

SBI के एटीएम से लाखों की लूट, CCTV कैमरे न होने से उठे सुरक्षा पर सवाल

BY: Yoganand Shrivastva बल्लारी, कर्नाटक। बल्लारी जिले के तालूर रोड स्थित भारतीय

ओवल टेस्ट में इतिहास रचने को तैयार मोहम्मद सिराज, बस एक विकेट की दरकार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ ओवल

17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा – आरोप साबित नहीं हुए

BY: Yoganand Shrivastva मुंबई/भोपाल। महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को

पाकिस्तान संग ऑयल डील पर ट्रम्प का बड़ा खुलासा, भारत को तेल बेचने की संभावना जताई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी ऑयल डील

ओलंपिक 2028 क्रिकेट: भारत को एंट्री, पाकिस्तान हुआ बाहर; जानिए पूरी रिपोर्ट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए ओलंपिक 2028 बेहद खास होने वाला है। इस

‘120 बहादुर’: फरहान अख्तर की फिल्म के 5 बड़े फैक्ट्स जो इसे खास बनाते हैं

फरहान अख्तर बड़े पर्दे पर एक शानदार वापसी करने जा रहे हैं

IND vs ENG 5th Test: द ओवल पर टॉस का होगा अहम रोल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अब अपने

अमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान क्रैश: कैलिफोर्निया में बड़ा हादसा, पायलट सुरक्षित

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक

भारत पर 25% टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प: रूस से हथियार और तेल खरीद पर जुर्माने की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा

16 साल से कम बच्चों के लिए YouTube बंद, जानिए किस देश ने लिया बड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कड़ा कदम