IPS Service Meet 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ पुलिस की दृढ़ता का प्रमाण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPS Service Meet 2026

IPS Service Meet 2026 : पुलिस विभाग में प्रमोशन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा

by: vijay nandan

IPS Service Meet 2026 : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस बल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, रणनीति और समन्वय से नक्सल मूवमेंट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने IPS सर्विस मीट-2026 के मंच से पुलिस अधिकारियों को ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ का संकल्प साकार करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल सुरक्षा अभियान नहीं, बल्कि सुशासन, विकास और जनविश्वास का परिणाम है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की पहुंच ने स्थायी शांति स्थापित की है।

IPS Service Meet 2026

IPS Service Meet 2026 : मप्र पुलिस ने देश के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय मॉडल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित IPS सर्विस मीट-2026 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना समेत भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और इसे देश के लिए जनकेंद्रित प्रशासन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का आदर्श बताया।

IPS Service Meet 2026

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपने नवाचार, सामर्थ्य और दक्षता से देश के समक्ष एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि चाहे साइबर अपराध, महिला अपराध, तकनीकी अपराध, या आधुनिक पुलिसिंग, हर क्षेत्र में मप्र पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मध्यप्रदेश पुलिस की भूमिका की सराहना की और कहा कि नए कानूनों को लागू करने में मप्र पुलिस ने पूरे देश के सामने मिसाल कायम की है।

IPS Service Meet 2026 : लोकतंत्र की मजबूती में IAS-IPS की अहम भूमिका

डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि IAS और IPS जैसी संस्थाएं लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था लोकतंत्र को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान को देखिए, जहां सेना.. सरकार का तख्तापलट कर देती है। भारत में लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां प्रशासन और पुलिस संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है।

IPS Service Meet 2026
IPS Service Meet 2026 : पुलिस महकमे के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

पुलिस विभाग में प्रमोशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
22,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
हर साल 7,500 नए पदों पर भर्ती की व्यवस्था
ड्राइवर के रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल की संख्या, संसाधन और संरचना को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

IPS Service Meet 2026 : महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस महिला अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, और तकनीकी नवाचार के माध्यम से आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है।

IPS Service Meet 2026

IPS Service Meet 2026 : पुलिस को बधाई और शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और मप्र पुलिस इस विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है।

IPS सर्विस मीट-2026 न केवल एक औपचारिक आयोजन रहा, बल्कि यह मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों, भविष्य की दिशा और सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश भी था। ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ से लेकर आधुनिक पुलिसिंग तक, मप्र पुलिस ने यह सिद्ध कर दिया है कि सशक्त सुरक्षा व्यवस्था ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होती है।

ये भी जानिए : मध्य प्रदेश में शुद्ध पेयजल को लेकर एनजीटी सख्त, राज्यभर में निगरानी के आदेश

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं