IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच सभी क्रिकेट फैंस को इंतजार है। भले ही अभी बीसीसीआई ने पूरी शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब तक यह तय हो चुका है कि सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इस तैयारी में सभी 10 फ्रेंचाइजियां पूरी तरह जुट गई हैं। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को भी टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते देखा गया है।
IPL 2026: पंत ने ऑफ साइड शॉट्स पर फोकस किया
Rishabh Pant is grinding hard in nets ahead of IPL 2026 under guidance of Yuvraj Singh pic.twitter.com/qBAI3LrntQ
— Harshit (@I_am_Harshit_17) March 10, 2026
मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में हुए नेट्स सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने ऑफ साइड की तरफ शॉट खेलने पर ज्यादा ध्यान दिया। इस बदलाव का मकसद उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी सुधार करना और रन बनाने के नए अवसर तलाशना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवराज सिंह पंत की बल्लेबाजी को ध्यान से देख रहे थे और उन्हें सही तकनीक सिखाने में मार्गदर्शन कर रहे थे।
IPL 2026: आईपीएल 2025 पंत के लिए कठिन रहा
पिछला आईपीएल सीजन ऋषभ पंत के लिए बल्ले से चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने कुल 269 रन बनाए, जिसमें आखिरी लीग मैच में ही शतकीय पारी खेली। खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी पिछले सीजन का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर रही।
IPL 2026: युवराज सिंह का मेंटरशिप रोल
हाल ही में युवराज सिंह ने कई युवा भारतीय खिलाड़ियों के मेंटर के रूप में योगदान दिया है। उनकी देखरेख में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह जैसी युवा प्रतिभाओं को ट्रेनिंग मिली है। ऋषभ पंत भी अब युवराज के मार्गदर्शन में अपनी तकनीक सुधारकर नए आईपीएल सीजन के लिए तैयार हो रहे हैं।





