,

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/ipl-2026-gt-vs-rcb/

Edit by : Aanya Saran

IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अहम जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 155 रनों पर ऑल आउट कर दिया और इस सीजन में उन्हें ऑल आउट करने वाली पहली टीम बनी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने चार विकेट खोकर और 25 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

ipl 2026

IPL 2026 : गेंदबाजों का कमाल और मजबूत बल्लेबाजी

गुजरात टाइटन्स की जीत में उनके गेंदबाजों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को संभलने का मौका ही नहीं दिया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने तेज शुरुआत की, हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरने से थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन आखिर टीम ने संयम बनाए रखते हुए मैच जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। नौ मैचों में 10 अंक हासिल कर टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है।

IPL 2026 : अंक तालिका में कड़ी टक्कर, पिछड़ी टीमों पर दबाव

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में कड़ी टक्कर जारी है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12-12 अंकों पर बराबरी पर हैं। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ संघर्ष कर रही हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे हैं।

इस तरह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया