,

International Women’s Day 2026: इस साल की थीम ‘दान से लाभ’, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संदेश

International Women's Day 2026

International Women’s Day 2026: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। इस साल 2026 की थीम रखी गई है ‘दान से लाभ’ (Give to gain)। इसका उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना है कि वे भरपूर तरीके से दान करें और इसके माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा दें। इसका मतलब यह भी है कि जब आप किसी को कुछ देते हैं, तो उसके बदले आपको भी लाभ मिलता है।

International Women’s Day 2026: महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन समाज, संस्कृति, राजनीति और आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं की मेहनत और संघर्ष को सम्मान देने का अवसर है। इसके जरिए महिलाओं की हौसला अफजाई की जाती है और उन्हें पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

International Women’s Day 2026: महिला दिवस की थीम का महत्व

International Women's Day 2026

हर साल महिला दिवस को एक खास थीम के तहत मनाया जाता है। 2026 की थीम ‘दान से लाभ’ लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करती है कि वे दान और सहयोग के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा दें। यह सिर्फ योगदान का दिन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी है।

International Women’s Day 2026: महिला दिवस की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 20वीं सदी की शुरुआत में श्रमिक आंदोलनों से जुड़ा हुआ था। उस समय कामकाजी महिलाओं ने समान वेतन और मताधिकार के लिए आवाज उठाई थी। 1910 में क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 1917 में रूसी महिलाओं ने रोटी, कपड़ा और शांति के लिए हड़ताल की, जिससे 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।

संयुक्त राष्ट्र ने इसे 1975 में आधिकारिक रूप से International Women’s Day के रूप में मान्यता दी और तब से हर साल 8 मार्च को महिलाओं के अधिकारों और योगदान को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP