इंदौर: निगम कर्मचारियों द्वारा डॉग्स को गाड़ी में फेंकने का वीडियो वायरल, पशु प्रेमियों ने कलेक्टर और कमिश्नर से की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | शहर में नगर निगम की एबीसी टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्मचारियों को डॉग्स को बेरहमी से पकड़कर गाड़ी में फेंकते हुए देखा गया। इस घटना के बाद पशु प्रेमी संगठनों ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर से लिखित शिकायत कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कैसे हुआ मामला उजागर?

नसबंदी (ABC प्रोग्राम) के लिए कुत्तों को पकड़ रही निगम की टीम का किसी ने वीडियो बना लिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी जाल से कुत्तों को पकड़ते हैं और फिर उन्हें किसी बोरे की तरह उठाकर गाड़ी में फेंक देते हैं। इतना ही नहीं, बाद में उन्हें स्टिक से धक्का देकर गाड़ी में ठूंसते हुए भी देखा गया।

शिकायत और मांग

पशु संरक्षण संगठन Needy Tail Foundation और People for Animals Indore ने गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम शर्मा को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। संगठनों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने क्रूरता की हद पार की है। उनकी मांग है कि इन कर्मचारियों पर केस दर्ज कर तुरंत बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए।

बढ़ा विवाद

इस घटना के बाद शहर के पशु प्रेमियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नसबंदी कार्यक्रम जरूरी है, लेकिन यह मानवीय तरीके से होना चाहिए। जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून के खिलाफ भी है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की