,

इंदौर: शिक्षिका ने पति पर बेटे को जबरन ले जाने और मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला शिक्षक श्वेता ने अपने पति मयूर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। श्वेता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका पति जबरन उनके 7 साल के बेटे को साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है और इस दौरान उसने मारपीट भी की। गौरतलब है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है।


शादी मुंबई में, विवाद इंदौर में

श्वेता की शादी मुंबई में मयूर के साथ हुई थी। लेकिन वर्ष 2022 से वह अपने मायके इंदौर में रह रही हैं। फरवरी 2024 में मयूर भी इंदौर आ गया और कुछ समय तक श्वेता के साथ रहा। बाद में वह अलग रहने लगा और तभी से दोनों के बीच विवाद गहराने लगे।


बेटे को ले जाने की जबरदस्ती और सड़क पर विवाद

शिकायत के अनुसार, 16 जून को श्वेता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी मयूर स्कूटर से पहुंचा और सड़क पर रोककर बेटे को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। जब श्वेता ने विरोध किया तो उसने मारपीट की। हालांकि पारिवारिक मामला होने की वजह से श्वेता ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।


दूसरी बार भी हिंसा, इस बार श्वेता के पिता बने निशाना

11 जुलाई को जब श्वेता के पिता नवीन अपने नाती को स्कूल ले जा रहे थे, तब मयूर ने रास्ते में रोककर उन्हें धमकाया और बच्चा सौंपने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मयूर ने नवीन के साथ भी हाथापाई की और कहा कि वह बेटे को लेकर ही लौटेगा। यह घटना बच्चे के सामने हुई जिससे वह काफी डर गया।


थाने में शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद श्वेता ने अन्नपूर्णा थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मयूर के खिलाफ जबरन बच्चे को ले जाने और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के