,

इंदौर: दो साल की बच्ची की हत्या, जन्मदिन पर ही घर में हुई दर्दनाक वारदात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को दो साल की मासूम राधिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसकी मां ने ही बच्ची के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जब पिता मजदूरी से घर लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा देखा।

पिता घर लौटे तो बेटी लहूलुहान मिली

घटना नायता मुंडला इलाके की है। मृतका के पिता रवि कचनारे ने बताया कि वे सुबह काम पर निकले थे और शाम करीब छह बजे घर लौटे। घर आते ही उन्हें अपनी बेटी राधिका खून में सनी हालत में बिस्तर पर मिली। उस समय घर में पत्नी बीजल और छह साल का बेटा रोहित मौजूद थे।

बेटे ने बताया– “मां ने डंडे से मारा”

रवि ने जब पत्नी से घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि किसी और ने बच्ची को नुकसान पहुँचाया है। वहीं, बेटे रोहित ने पिता को बताया कि मां ने ही राधिका को डंडे से मारा और इसके बाद दरवाजा बंद कर दिया। रोहित घर के बाहर खेलने चला गया था और पिता के आने पर भी वहीं खेल रहा था।

बेटी का उसी दिन जन्मदिन

रवि ने बताया कि शनिवार को राधिका का जन्मदिन मनाने की योजना थी। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। घर में केक लाकर छोटे स्तर पर समारोह आयोजित करना तय हुआ था, लेकिन जन्मदिन से पहले ही मासूम की जान चली गई।

मां की मानसिक स्थिति पर सवाल

परिजनों के मुताबिक, बीजल पिछले एक साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। पहले वह बच्चों का ध्यान अच्छी तरह रखती थी, लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदल गया। घटना के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हुई है। मामले में मां के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए