इंदौर हाई कोर्ट की सख्ती: शहर में फर्जी और बिना पंजीयन वाले अस्पतालों की होगी जांच, 6 हफ्ते में रिपोर्ट तलब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore High Court orders investigation into fake and unregistered hospitals in the city, submits report within 6 weeks

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: फर्जी दस्तावेजों और बिना पंजीयन के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। शहर के एक अधिवक्ता द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया कि इंदौर में दर्जनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य लाइसेंसों के बिना संचालित हो रहे हैं, जो मरीजों की जिंदगी को सीधे खतरे में डाल रहा है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को 34 संदिग्ध अस्पतालों की सूची सौंपी है, जिनमें गंभीर अनियमितताओं के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी इन अस्पतालों के संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं, जिससे अस्पताल बिना किसी अनुमति के लगातार चल रहे हैं।

दस्तावेज देखकर कोर्ट सख्त, विभाग को जांच के आदेश

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता द्वारा पेश किए गए फायर सेफ्टी, भवन अनुमति, मेडिकल स्टाफ की योग्यता और अन्य अनिवार्य लाइसेंसों से जुड़े प्रमाणों को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि याचिका में वर्णित सभी अस्पतालों की व्यापक जांच की जाए। हर अस्पताल के दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि की जाए।

हर बिंदु पर स्थल निरीक्षण अनिवार्य है

पूरा विवरण 6 सप्ताह में रिपोर्ट के रूप में कोर्ट में पेश किया जाए, अदालत ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मसला सीधे नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा है।

जल्द शुरू होगा निरीक्षण अभियान, कार्रवाई तय, कोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में बड़े स्तर पर निरीक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह कदम इंदौर शहर में संचालित अवैध और अनियमित अस्पतालों पर बड़ा शिकंजा कस सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार