,

ठाकुरद्वारा में विवादित प्लॉट पर निर्माण रुका, सपा विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Construction halted on disputed plot in Thakurdwara, SP MLA demands impartial investigation

REPORT- SHAMSHER MALIK

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर में लंबे समय से विवादित चल रहे एक प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद गहरा गया है। नगर के मोहल्ला ताली में स्थित इस प्लॉट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा जा रहा है। समाधान दिवस के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए वर्तमान सपा विधायक नवाब जान खां ने अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामले में एक पक्ष का दावा है कि उसके पास अदालत का स्पष्ट आदेश है कि उसके कार्य में कोई बाधा न डाली जाए, इसी आधार पर वह प्लॉट पर निर्माण करा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि कोर्ट केस लंबित होने के बावजूद प्लॉट पर जबरन और हठधर्मी तरीके से निर्माण किया जा रहा है। स्थिति बिगड़ते देख सपा विधायक नवाब जान खां ने समाधान दिवस में मौजूद नायब तहसीलदार आदित्य कुमार से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए। विधायक ने बताया कि विवाद में शामिल एक पक्ष उनका रिश्तेदार है, इसलिए निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वह जांच को प्राथमिक मानते हैं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…