,

जालौन में चलती मारुति वैन में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

A moving Maruti van caught fire in Jalaun, the driver saved his life by jumping out.

REPORT- AFZAL AHMAD

अकोढ़ी दुबे गांव के पास स्टेट हाईवे पर मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई
जनपद जालौन में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते–होते टल गया, जब स्टेट हाइवे पर चल रही एक मारुति वैन अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग के गोले में तब्दील हो गई। देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल उठी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना जालौन-उरई मार्ग पर अकोढ़ी दुबे गांव के पास की है, जहां चलती वैन से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही सेकंड में वैन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।

भीषण आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़क से गुजर रहे वाहन दूर-दूर तक रुक गए, जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

गनीमत रही कि समय रहते चालक बाहर कूद गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।

घटना के कारणों की जांच जारी है, मगर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट आग लगने की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…