3 दिसंबर: IND vs SA वनडे: नवा रायपुर स्टेडियम में टिकटों की मची होड़, 15 मिनट में पूरा स्टेडियम ‘सोल्ड आउट’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

रायपुर। 3 दिसंबर को नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। आज 22 नवंबर शाम 5 बजे जैसे ही टिकट बिक्री शुरू हुई, महज 15 मिनट में सभी टिकटें पूरी तरह सोल्ड आउट हो गईं।

www.ticketgini.in पर टिकट बिक्री शुरू होते ही भारी ट्रैफिक देखा गया। दर्शकों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शुरूआती कुछ मिनटों में ही स्टैंड्स और प्रीमियम कैटेगरी के सभी टिकट खत्म हो गए।

सोल्ड आउट टिकट कैटेगरी:

  • स्टैंड्स: ₹1500, ₹2500, ₹3000, ₹3500
  • सिल्वर: ₹6000
  • गोल्ड: ₹8000
  • प्लैटिनम: ₹10000
  • कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹20000

सभी कैटेगरी की टिकटें अब उपलब्ध नहीं हैं।

अब केवल स्टूडेंट टिकट ही बची हैं, जिनकी कीमत ₹800 है। ये टिकट 24 नवंबर को रायपुर इंडोर स्टेडियम में ऑफलाइन उपलब्ध होंगी। छात्रों के लिए वैध आईडी कार्ड अनिवार्य होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर भारी उत्साह है, और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और