,

ग्वालियर में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे:पुलिस ने पैरेंट्स को लगाई फटकार, 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

ग्वालियर में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे:पुलिस ने पैरेंट्स को लगाई फटकार, 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

ग्वालियर में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लग्जरी सफेद कार के सनरूफ से दो बच्चे बाहर बैठे हुए थे। कार तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही थी और चालक उसे लहरा भी रहा था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और कार का नंबर MH04 MA-9600 ट्रेस कर मालिक और बच्चों के पैरेंट्स को बुलाया।

ने के लिए 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एएसपी ट्रैफिक अनु बेनीवाल ने कहा कि सनरूफ आपकी सुविधा के लिए है, लेकिन बच्चों की जान को खतरे में डालने के लिए नहीं।

ग्वालियर यातायात पुलिस लगातार सड़क पर नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरत रही है। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और बिना रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस के वाहन चालकों को पकड़ा जा रहा है और चालान वसूला जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि एक ही गलती में तीन बार पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…