,

पीलीभीत में गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी दबोचे, पुलिस ने बरामद किए वारदात में प्रयुक्त हथियार

Two accused of culpable homicide arrested in Pilibhit, police recovered the weapon used in the crime

REPORT- NIJAM ALI

इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद पुलिस सक्रिय

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था, जिसकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।

आलाकत्ल बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

बरखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई की गई है। मृत युवक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए जांच को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…