,

हापुड़ में दबंगई का कहर: फ्राई चावल मांगने पर ठेले वाले को पीटा

Bullying wreaks havoc in Hapur: A street vendor was beaten up for asking for fried rice.

REPORT- SUNIL KUMAR

हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर तिराहे से एक shocking घटना सामने आई है, जहां फ्राई चावल के पैसे मांगने पर दबंगों ने ठेले पर खाना बेचने वाले व्यक्ति को बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

रिपोर्टर सुनील कुमार के अनुसार, मोदीनगर तिराहे पर रोजाना की तरह छोले–भटूरे और फ्राई चावल बेचने वाला ठेला चालक मौजूद था। इसी दौरान दो युवक वहाँ पहुंचे और उससे दो प्लेट फ्राई चावल मांगे। जैसे ही ठेले वाले ने पैसे मांगे, दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाने लगे।

कुछ ही देर बाद दोनों युवक अपने लगभग 15 साथियों के साथ वापस लौटे और ठेले वाले पर टूट पड़े। दबंगों ने ठेले चालक को लात–घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट रोकने के लिए आगे आए स्थानीय लोगों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस आस-पास की दुकानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और ठेले वाले के साथ हुई गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…