भारतीय सेना का करारा जवाब: पीओके में पाकिस्तानी बंकर तबाह, सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तत्थापानी इलाके में स्थित उन बंकरों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से भारतीय नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सेना की कार्रवाई में एक साथ तीन पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बंकरों से उठता हुआ घना धुआं साफ देखा जा सकता है।

BSF ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को रोका

इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। बीएसएफ ने बताया कि 8 मई की रात लगभग 11 बजे कुछ संदिग्ध आतंकी सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसे सतर्क जवानों ने समय रहते नाकाम कर दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब देश में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की आशंका पहले से बनी हुई थी।

पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई को अनदेखा नहीं करेगा। पाकिस्तान जहां एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है और ड्रोन व मिसाइल हमलों की कोशिश में जुटा है, वहीं भारत ने भी पूरी तैयारी के साथ उसका जवाब देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात पाकिस्तान ने 50 से अधिक ड्रोन और 100 से ज्यादा मिसाइलें भारत की ओर भेजीं, लेकिन भारतीय सेना और वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते सभी प्रयासों को विफल कर दिया।

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर