,

INDIA GATE: इंडिया गेट का नाम बदलकर होगा, भारत माता द्वार

INDIA GATE: India Gate will be renamed as Bharat Mata Dwar

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की बड़ी भावना है। आपके कार्यकाल में मुगल आंक्रांता और लुटेरे अंग्रेजों द्वारा दिए गए घाव को भरा गया है। आपने गुलामी के दाग को धोया है। इससे पूरे भारत में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा आपके कार्यकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर ए.पी.जे. कलाम रोड किया गया, उसी तर्ज पर इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाए। जिस तरह आपने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की आवश्यकता है। जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि इंडिया गेट को भारत माता द्वार करना उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर इंडिया गेट का नाम भारत माता द्वार करें। बीजेपी के एक नेता ने इस्लामी धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने केंद्र में बीजेपी सरकार का समर्थन करने वाले मुसलमानों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान करते हुए एक फतवा जारी किया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी इससे पहले 22 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे। उस समय उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में इस्लामी धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सिद्दीकी ने पुलिस को बताया था कि व्यापक रूप से अपने वीडियो में नोमानी ने कथित तौर पर कहा है कि बीजेपी का समर्थन करने वाले मुसलमानों को बहिष्कृत कर दिया जाना चाहिए, उनका अभिवादन करने से मना कर दिया जाना चाहिए। बीजेपी समर्थक मुसलमानों का पूर्ण सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। नोमानी ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि ऐसे व्यक्तियों को इस्लाम के दायरे से बाहर माना जाना चाहिए।

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…