IND W vs NZ W: विश्व कप में भारतीय टीम की खराब शुरूआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND W vs NZ W

महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड ने उन्हें इस मैच में 58 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की टीम है, जिसने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी।


कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 102 रनों पर ढ़ेर हो गई।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी
भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। शेफाली वर्मा को कार्सन ने दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। कीवी गेंदबाज ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। उप-कप्तान सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हरमनप्रीत 15, जेमिमा 13, ऋचा 12, दीप्ति 13, अरुंधति एक, पूजा आठ, श्रेयंका सात, रेणुका सिंह शून्य और आशा शोभना छह* रन बना सकीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मायर ने चार, ली ताहुहु ने तीन, एडेन कार्सन ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट चटकाया।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime