,

IGNOU Mega Job Drive: IGNOU में 17-18 सितंबर को मेगा जॉब ड्राइव, छात्रों और पूर्व छात्रों को मिलेगा रोजगार का अवसर

IGNOU Mega Job Drive

BY: Yoganand Shrivastva

IGNOU Mega Job Drive इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से 17 और 18 सितंबर 2026 को मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित बी.आर. आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में होगा, जहां उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा।

कई क्षेत्रों की नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा

IGNOU Mega Job Drive इस जॉब ड्राइव में बैंकिंग, स्वास्थ्य बीमा, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, फिनटेक, कस्टमर सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। भर्ती प्रक्रिया में एक्सिस बैंक, एक्सिस हेल्थ इंश्योरेंस, सैमसंग, एथर, टाटा प्ले फाइबर, कॉजेंट ई सर्विसेज, यू एनर्जाइजर और 1प्वाइंट1 सॉल्यूशंस जैसी कंपनियां शामिल रहेंगी। उम्मीदवारों का चयन कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, वॉयस प्रोसेस, सेल्स एग्जीक्यूटिव और प्री-सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।

फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार दोनों कर सकेंगे आवेदन

IGNOU Mega Job Drive जॉब ड्राइव में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, बीएससी और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए फ्रेशर्स पात्र होंगे, जबकि कुछ पदों पर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। बेहतर संवाद कौशल और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन की संभावना अधिक रहेगी। कंपनियों के अनुसार वेतन पैकेज अलग-अलग होगा। कुछ पदों पर मासिक वेतन 22 हजार से 35 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है, जबकि कुछ अवसरों पर सालाना सीटीसी 2.5 लाख रुपये तक उपलब्ध रहेगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड बायोडाटा, मूल पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्यूआर कोड के माध्यम से पूरी की जा सकेगी।

Read this: Sasaram Kudra River Encroachment: सासाराम में कुदरा नदी पर अतिक्रमण से जलजमाव का संकट, डीएम ने दिए नदी को पुनर्जीवित करने के निर्देश