पति-पत्नी के विवाद में पहुंचा पति थाने, थाना प्रभारी ने जड़ा थप्पड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Husband reached the police station due to a dispute between husband and wife, police officer slapped him

संवाददाता : गौरव साहू

पीड़ित के कान का पर्दा फटा

कोरबा (कटघोरा) – कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी पर एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने दावा किया है कि थाना प्रभारी ने थाने के चेम्बर में ही उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते उसके कान का पर्दा फट गया। यह मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेवरा बस्ती निवासी दिनदयाल राठौर का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जोकि नए ज़ेवर को लेकर था। इसी मामले को लेकर पति-पत्नी दोनों पक्ष कुसमुंडा थाना पहुंचे थे। पहले दिन थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हो पाई थी, लेकिन अगले दिन प्रभारी युवराज तिवारी ने दोनों को बुलाकर बात करने की बात कही।

दिनदयाल राठौर का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसकी बात सुने बिना ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके बाद जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ के कारण दिनदयाल के कान का पर्दा फट गया और वह दर्द से कराहने लगा। इस घटना के बाद दिनदयाल ने न केवल पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की, बल्कि आईजी, डीजीपी और मानवाधिकार आयोग तक भी अपनी पीड़ा पहुंचाई है।

इतना ही नहीं, पीड़ित ने अब कटघोरा न्यायालय में भी याचिका दाखिल कर थाना प्रभारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। दिनदयाल का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। फिलहाल वह न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है।

इस पूरे मामले में अब पुलिस विभाग और न्यायिक प्रणाली की अग्निपरीक्षा होगी कि एक आम नागरिक को न्याय मिलेगा या फिर सिस्टम की दबिश में मामला दब जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने