,

अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Husband and wife arrested with narcotic injections and cough syrup in Ambikapur

आरोपी निकला नगर सैनिक

अंबिकापुर, 29 मई 2025 — सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ गांधीनगर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति श्रवण कुशवाहा एक नगर सैनिक है, जो अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस गैरकानूनी कारोबार को अंजाम दे रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक श्रवण कुशवाहा और उसकी पत्नी लंबे समय से नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप की अवैध बिक्री में लिप्त थे। गुरुवार को दोनों आरोपी बनारस रोड स्थित होटल बंधन के पास ग्राहक की तलाश में पहुंचे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद किए हैं। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने इस अवैध धंधे में संलिप्त होने की बात कबूल की है। बताया जा रहा है कि नगर सैनिक अपनी सरकारी ड्यूटी की आड़ में नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त करता था, और पत्नी उसके इस नेटवर्क को संभालती थी।

गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।

इस घटना से न सिर्फ प्रशासनिक तंत्र की छवि को आघात पहुँचा है, बल्कि यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि नशे का अवैध कारोबार कैसे सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता के साथ फल-फूल रहा है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति