14 मार्च को होली और जुमा एक साथ, शहरकाज़ी ने की सौहार्द बनाने की अपील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Holi and Juma together on March 14, Shahar Qazi appeals for harmony

रामपुर: 14 मार्च को होली और जुम्मा एक ही दिन होने के कारण रामपुर शहर काज़ी ने शहरवासियों से विशेष अपील की है। हालात को ध्यान में रखते हुए जुम्मे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मना सकें।

जुम्मे की नमाज 2:30 बजे अदा की जाएगी

शहर काज़ी के निर्देशानुसार, 14 मार्च को जामा मस्जिद में जुम्मे की अज़ान 2:00 बजे होगी और नमाज 2:30 बजे अदा की जाएगी। इसी तरह, शहर की अन्य मस्जिदों में भी समय में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।

नमाज नज़दीकी मस्जिद में अदा करने की अपील

शहर काज़ी ने मुसलमान भाइयों से अनुरोध किया है कि जहां तक संभव हो, अपने-अपने मोहल्ले की नजदीकी मस्जिद में ही नमाज अदा करें। इससे शहर में भीड़भाड़ कम होगी और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

आपसी भाईचारे और सहयोग की अपील

शहर काज़ी ने सभी से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, “होली और जुम्मा दोनों ही महत्वपूर्ण अवसर हैं। हमें अपने शहर में प्रेम और भाईचारा बनाए रखना है।”

प्रशासन भी सतर्क

प्रशासन ने भी शहरवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के