,

विधानसभा का विशेष सत्र: अंतिम दिन भूपेश बघेल का हमला, कहा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, जनता के मुद्दे नए विधानसभा भवन में उठाएंगे

Special Assembly Session: Bhupesh Baghel attacks on final day, says government has failed on every front, will raise public issues in new Assembly

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “इस पुराने विधानसभा भवन में आज सत्र का अंतिम दिन है। यहां हमने छत्तीसगढ़ की यात्रा और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, लेकिन नए विधानसभा भवन के सत्र में वर्तमान परिस्थितियों पर बात करने का मौका ही नहीं दिया गया।

बघेल ने कहा कि धान खरीदी, बस्तर में जमीन कब्जा और जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने साफ कहा कि अब ये सभी मुद्दे नए विधानसभा में मजबूती से उठाए जाएंगे।

हिड़मा समेत 6 नक्सलियों के ढेर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में बस्तर में बड़ी कार्रवाई के दौरान हिड़मा सहित 6 नक्सली गए हैं. ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि “हिड़मा का मारा जाना नक्सलियों की कमर तोड़ने वाला कदम है। जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है और यह नक्सलियों के लिए भारी नुकसान का सबब है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार और विकास की प्रक्रिया ठप हैं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…