,

रामनगरी अयोध्या : 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण, जानें पूरा समारोह

Ramnagari Ayodhya: Dharma flag hoisting on the top of Ram temple on November 25, know the full ceremony

by: vijay nandan

अयोध्या: रामनगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रही है। 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा और इस भव्य आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशेष अवसर पर मौजूद रहेंगे, जबकि शहर की सुरक्षा और व्यवस्थाएं अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई हैं।

राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच रखा गया है। इसी समयावधि में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज चढ़ाएंगे। समारोह को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अनुमान है कि तकरीबन 80 चार्टर्ड विमान यहां उतरेंगे, जिनमें कई वीवीआईपी शामिल होंगे। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

PM मोदी का विस्तृत कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार होगा: शुरुआत सप्त ऋषि मंदिर से, यहां सातों ऋषियों की विशेष वैदिक पूजा होगी। लक्ष्मण मंदिर में आराधना, पीएम मोदी शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण जी के समक्ष पूजा करेंगे। ध्वजारोहण, निर्धारित मुहूर्त में मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज फहराई जाएगी। देशवासियों को संबोधित करेंगे, ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण की पूर्णता पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी करेंगे अंतिम निरीक्षण

ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को परखने के लिए पहला मॉकड्रिल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। दूसरा मॉक ड्रिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित होगा। राम मंदिर से एयरपोर्ट तक 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर विशेष बैरिकेडिंग की जा रही है। SPG और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार रूट की जांच कर रही हैं।

24 नवंबर से पहुंचेंगे अतिथि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आमंत्रित अतिथियों से 24 नवंबर को ही अयोध्या पहुंचने का अनुरोध किया है।
इस मौके पर:

होटलों और टेंट सिटी में 1,600 कमरे आरक्षित
25 नवंबर को सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल में एंट्री
ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने तैयारियों की समयसीमा पर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी

अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आपात स्थिति के लिए 50 बिस्तर सुरक्षित रखे गए हैं। करीब 24 चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रस्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।

अयोध्या एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 40–80 चार्टर्ड विमानों के संचालन की व्यवस्था की गई है।
पार्किंग के लिए आसपास के हवाईअड्डों का उपयोग होगा। सुरक्षा के मद्देनजर CISF के 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे, जबकि पीएम और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के लिए विशेष वीआईपी लाउंज बनाए जा रहे हैं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…