सीएम विष्णु देव साय का जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे का किया शुभारंभ, आत्मसमर्पित माओवादियों के व्यंजनों का लिया स्वाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Vishnu Dev Sai's visit to Jagdalpur: Inaugurated Pandum Cafe, tasted the cuisine of surrendered Maoists

रिपोर्ट- मनोज जंगम

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जगदलपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडुम कैफे का शुभारंभ किया, जो आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास और रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कैफे में आत्मसमर्पित माओवादियों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

210 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद बड़ा कदम,30 युवाओं को प्रशिक्षण

हाल ही में 210 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद सरकार उनकी मुख्य धारा में वापसी और आजीविका के लिए नई संभावनाएं तैयार कर रही है। इसी कड़ी में 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पंडुम कैफे में कामकाज का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें खाद्य निर्माण, सेवा प्रबंधन, आत्मनिर्भरता और व्यवसाय संचालन की जानकारी दी गई। सीएम साय ने कहा कि यह पहल न सिर्फ उन्हें रोजगार देगी, बल्कि समाज से जुड़ने का नया अवसर भी प्रदान करेगी।

सरकार की नीतियों का प्रभाव, नक्सल समाप्ति की दिशा में तेज कदम

मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर में चल रही पुनर्वास नीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
छत्तीसगढ़ सरकार लोन वराटु अभियान, पुना माड़गेम नीति और विकास योजनाओं के माध्यम से माओवाद प्रभावित इलाकों में मुख्यधारा से जुड़ाव को बढ़ावा दे रही है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्धारित रोडमैप पर तेजी से आगे बढ़ना है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक