,

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से 98% मामलों में स्वस्थ बच्चों का जन्म

रिपोर्ट- अंकूर कपूर

HIV Care : चंडीगढ़, Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (HIV Care) ने एड्स के उपचार में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एआरटी सेंटर के कार्यक्रम निदेशक प्रो. अमन शर्मा ने कहा है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के कारण अब एड्स (AIDS) जानलेवा बीमारी नहीं रही। नियमित इलाज और दवा के जरिए HIV संक्रमित व्यक्ति भी शुगर या ब्लड प्रेशर के मरीज की तरह सामान्य और लंबा जीवन जी सकता है।

HIV Care : देशभर में अव्वल PGI

देश के 682 एंटीरेट्रोवाइरल उपचार (ART) केंद्रों के मूल्यांकन में PGI का सेंटर प्रथम स्थान पर रहा है। यह संस्थान चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मरीजों के लिए बड़ी राहत बना हुआ है। यहां हजारों मरीज पंजीकृत हैं, जिनका इलाज आधुनिक “360 डिग्री रिव्यू” पद्धति से किया जा रहा है।

HIV Care : 98% से अधिक सफलता दर

PGI ने ‘पेरेंट-टू-चाइल्ड ट्रांसमिशन’ रोकने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पिछले छह वर्षों में HIV पॉजिटिव महिलाओं की 150 से अधिक सुरक्षित डिलीवरी कराई गईं, जिनमें से लगभग सभी बच्चे HIV नेगेटिव पैदा हुए। सफलता दर 98% से अधिक दर्ज की गई, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर है।

HIV Care : नियमित दवा है सबसे बड़ी कुंजी

डॉ. शर्मा के अनुसार, रोजाना एक एंटीरेट्रोवाइरल (ART) टैबलेट लेने से शरीर में वायरस का स्तर इतना कम हो जाता है कि संक्रमण दूसरों तक नहीं फैलता।

HIV Care : सामाजिक बदलाव की मिसाल

अब HIV पॉजिटिव युवा शिक्षा और करियर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। PGI में इलाज करा रहे एक छात्र ने हाल ही में JEE में 99 परसेंटाइल हासिल कर यह साबित किया कि सही उपचार और आत्मविश्वास से जीवन सामान्य रह सकता है।

HIV Care : घटती मृत्यु दर

बेहतर उपचार, समय पर जांच और जागरूकता के कारण एड्स से होने वाली मौतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

HIV Care : डॉक्टर की अपील

प्रो. अमन शर्मा ने कहा, “बीमारी को छुपाने के बजाय समय पर जांच और इलाज शुरू करें। डरें नहीं, समाज में सिर उठाकर जिएं। PGI आपकी सेहत और आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी जानिए : ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों से जाम रोकने के लिए उठाया कदम, सेक्टर-2 कट पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप और फ्लेक्स बोर्ड

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…