,

Panchkula ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों से जाम रोकने के लिए उठाया कदम, सेक्टर-2 कट पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप और फ्लेक्स बोर्ड

Panchkula

REPORT BY: KULDEEP SAINI, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Panchkula : पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-2 कट पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए रिफ्लेक्टर टेप और फ्लेक्स बोर्ड लगवाए। यह कदम मुख्य रूप से रामगढ़ की ओर से आने वाले बड़े और भारी वाहनों के कारण होने वाले जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया।

Panchkula : भारी वाहनों के लिए U-Turn कट बंद

एसआई वरिंद्र के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने इस जगह पर भारी वाहनों के लिए U-Turn कट बंद कर दिया। मौके पर लगे लोहे के ग्रील पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, ताकि रात के समय यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे और दुर्घटना की संभावना कम हो।

Panchkula : फ्लेक्स बोर्ड से चालकों को दिए दिशा-निर्देश

Panchkula

भारी वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लेक्स बोर्ड भी लगाए गए। इन बोर्डों के माध्यम से चालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

Panchkula : जाम कम करने और सुरक्षा बढ़ाने का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से आम जनता को राहत देना और सड़क पर यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाना है। ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Panchkula : ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता दिखाती प्रबंधन क्षमता

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की यह पहल दिखाती है कि पुलिस केवल नियमों का पालन ही नहीं कराती, बल्कि पूर्व-नियोजन और जागरूकता के माध्यम से समस्याओं का समाधान भी करती है।

READ ALSO: IND VS PAK: भारत-पाक मैच विवाद पर नया मोड़, PCB बोला- सीरीज खेलने की बात कहना ICC का झूठ

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के