,

आज का राशिफल – 17 सितम्बर 2025

आज का राशिफल – 17 सितम्बर 2025

BY: MOHIT JAIN

हर दिन ग्रह-नक्षत्र हमारी जिंदगी पर अलग असर डालते हैं। कोई दिन नए अवसर लाता है तो कोई दिन सावधान रहने की सलाह देता है। जानिए मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए आज का दिन करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। घर या वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा और विवाह प्रस्ताव पर सहमति मिलने से घर का माहौल खुशगवार रहेगा। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी और पुराने साथी की वापसी से मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि (Taurus)

साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी या व्यवसाय में नई राह मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा लेकिन मन किसी कारण से विचलित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को हल्के में न लें।

मिथुन राशि (Gemini)

धन के दृष्टिकोण से यह दिन लाभदायक है। शेयर बाज़ार या पुरानी निवेश योजनाएं फायदे में रहेंगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। हालांकि कुछ विरोधी सक्रिय होंगे लेकिन व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संतान की पढ़ाई को लेकर यदि चिंता थी तो अब समाधान मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस को लेकर भाइयों से चर्चा होगी। जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखना बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों से सम्मान और नई पहचान मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि से तनाव बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस और उपहार का आदान-प्रदान होगा। अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। कार्यक्षेत्र में नई खोज करेंगे और यात्रा की संभावना भी है। बाहर का भोजन परहेज करें, वरना पेट की समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा।

तुला राशि (Libra)

व्यवसायियों के लिए दिन शुभ है। साझेदारी से लाभ होगा और नए लोग जुड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने से राहत मिलेगी। घर में पार्टी का आयोजन संभव है। दिखावे के लिए अधिक खर्च करने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ नया कार्य शुरू कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी। बॉस के साथ संबंध बेहतर होंगे और उनका मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

निवेश सोच-समझकर करें, क्योंकि ध्यान भटक सकता है। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अजनबियों पर विश्वास न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

नौकरी में अड़चनें दूर होंगी और प्रमोशन की संभावना है। किसी नए काम में हाथ आजमाने का अवसर मिलेगा। मन की इच्छा पूरी करने के लिए माता से बातचीत करें। प्रेम संबंधों में खुलकर इज़हार करना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

बोलचाल और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति विवाद को बातचीत से हल करें। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। पुरानी गलतियों से सबक लें। राजनीति में कदम संभलकर उठाएं।

मीन राशि (Pisces)

दिन अनुकूल रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…