,

हेरा फेरी 3 विवाद पर बोले अक्षय कुमार: उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा, परेश रावल को भेजा था लीगल नोटिस

- Advertisement -
Ad imageAd image

कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला है अभिनेता परेश रावल के फिल्म से अचानक अलग होने का। इस फैसले के बाद फिल्म मेकर्स और परेश रावल के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात कानूनी नोटिस तक पहुंच गई। अब इस मुद्दे पर अभिनेता अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि जल्द सब ठीक हो जाएगा।


अक्षय कुमार ने कहा- “फिंगर्स क्रॉस्ड हैं, सब सही होगा”

पिंकविला से बातचीत में जब अक्षय कुमार से विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया:

“जो कुछ हो रहा है, सबके सामने है। मैं अपनी उंगलियां क्रॉस करके बैठा हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं, यकीन है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।”

उनके इस बयान से साफ है कि वो स्थिति को सुलझाने के मूड में हैं और मामला बिगड़ने नहीं देना चाहते।


परेश रावल का पहले भी किया था समर्थन

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने परेश रावल का साथ दिया हो। हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च पर भी उन्होंने परेश रावल की तारीफ करते हुए कहा था:

“मैं 32 साल से उनके साथ काम कर रहा हूं। वो बेहतरीन कलाकार हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके बारे में कोई गलत बात नहीं होनी चाहिए।”


अक्षय कुमार की टीम ने भेजा लीगल नोटिस

दरअसल, परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 में कास्ट किए गए थे लेकिन उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ दी। चूंकि फिल्म को अक्षय कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, उनकी टीम ने इस पर नाराज़गी जताते हुए परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा।

यह विवाद तब और बढ़ गया जब परेश ने मेकर्स से बातचीत किए बिना ही मीडिया में फिल्म छोड़ने की बात सार्वजनिक कर दी।


परेश रावल ने लौटाया साइनिंग अमाउंट

मामला गंभीर होता देख परेश रावल ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट ₹11 लाख रुपये और उस पर 5% ब्याज के साथ वापस कर दिया। यह कदम विवाद को शांत करने के लिए उठाया गया था।


परेश रावल की प्रतिक्रिया

परेश रावल ने भी हाल ही में लीगल नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनके वकील अमीत नाइक ने नोटिस का कानूनी जवाब भेज दिया है।

“जैसे ही वो लोग जवाब पढ़ेंगे, मामला शांत हो जाएगा।”

उनके इस बयान से साफ है कि वे भी मामले को तूल नहीं देना चाहते।


यह भी पढे: ‘शैतान 2’ में नए चेहरों की एंट्री: अजय देवगन और आर माधवन के साथ नई कहानी, 2027 में रिलीज़ की तैयारी


विवाद सुलझने की उम्मीद

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हुए इस विवाद ने जरूर फैन्स को निराश किया है, लेकिन अक्षय कुमार और परेश रावल दोनों ही इस मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कह रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही सभी मतभेद खत्म होंगे और यह कॉमेडी क्लासिक एक बार फिर अपने पुराने सितारों के साथ वापसी करेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय