समाधान शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Health Minister arrived at Samadhan Camp

संवाददाता: अविनाश चंद्र

ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर में सुशासन तिहार के तहत एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना रहा।

शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। यह शिविर शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सभी योजनाएं पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आम जनता तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि “समाधान शिविर” का उद्देश्य न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि उन्हें योजनाओं की सही जानकारी देकर लाभान्वित करना भी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और जरूरतमंदों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाएं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उनकी परेशानियों का समाधान शीघ्रता से होता है और वे स्वयं को शासन से सीधे जुड़ा महसूस करते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए समाधान शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड