Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- “विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है बजट 2026-27”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana News

Report by: Kuldeep Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Haryana News: पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि बजट के तीन मुख्य स्तंभ हैं – रफ्तार, क्षमता और सबका साथ।

Haryana News: सबका साथ, सबका विकास की भावना प्रतिबिंबित

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सही मायनों में समावेशी है और किसान, युवा, महिला, गरीब सहित 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा।

Haryana News: मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और MSME को मिलेगा बल

Haryana News

सीएम सैनी ने कहा कि बजट में भारत की मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत जैसे औद्योगिक शहरों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। साथ ही सेमीकंडक्टर और बायोफार्मा सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।

Haryana News: हाई-स्पीड रेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति

दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल परियोजना से देश का रेल नेटवर्क और मजबूत होगा। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधारों के तहत कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती की गई हैं, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

Haryana News: हरियाणा के लिए विशेष रूप से लाभकारी बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट हरियाणा के लिए बेहद उत्साहजनक है। खेलो इंडिया मिशन को बढ़ावा देने से राज्य के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से राखीगढ़ी जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

गुरुग्राम बनेगा ग्लोबल टेक हब

AI और क्वांटम मिशन में निवेश से गुरुग्राम को वैश्विक टेक हब के रूप में और मजबूती मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग और MSME पर फोकस से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। गुरुग्राम और पंचकूला में IT और I-Centers को नई गति मिलेगी।

Haryana News: NCR में लॉजिस्टिक हब से निवेश बढ़ेगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूंजीगत व्यय बढ़ने से हरियाणा में निवेश के नए द्वार खुलेंगे और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Haryana News: महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण

लखपति दीदी जैसी योजनाओं के विस्तार से हरियाणा की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे मातृशक्ति के सशक्तिकरण की बड़ी पहल बताया।

Haryana News: रोजमर्रा की वस्तुएं होंगी सस्ती

बजट में EV बैटरी, जूते, चमड़ा, CNG, मोबाइल, कपड़ा और माइक्रोवेव ओवन को सस्ता किया गया है। साथ ही विदेश यात्रा भी सस्ती होगी।

Haryana News: रणदीप सुरजेवाला पर सीएम का तंज

रणदीप सुरजेवाला की बजट पर प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री ने कहा, “वह ट्वीट के मास्टर हैं, इस पर मैं क्या बोलूं।” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने बजट को ठीक से पढ़ा भी नहीं है।

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार इस बजट के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने और राज्य के हर नागरिक तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read also:
HR News 01-02-2026: जानें HR की 10 बड़ी खबरें

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई