,

Haryana News 25 January : मुख्यमंत्री सैनी ने जन्मदिन पर माता मनसा देवी गोधाम में की गौ सेवा, पंचकूला से अंबाला तक सेवा कार्यक्रम

Haryana News 25 January

रिपोर्ट: अंकुर कपूर, कुलदीप सैनी

Haryana News 25 January : पंचकूला,अंबाला; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पंचकूला पहुंचे। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ पंचकूला स्थित माता मनसा देवी गोधाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर गौ सेवा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और सेवा भाव से जुड़ा रहा।

Haryana News 25 January : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर अंबाला सहित हरियाणा के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह साफ नजर आया।

Haryana News 25 January : अंबाला में हवन, रक्तदान और भंडारे का आयोजन

अंबाला शहर में मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह की शुरुआत भाजपा के जिला कार्यालय अम्ब कमल में हवन यज्ञ के साथ हुई। इस हवन यज्ञ में प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इसके साथ ही भाजपा कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Haryana News 25 January : आम जनता के लिए जलेबी भंडारा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ते हुए अंबाला में जलेबी के भंडारे का भी आयोजन किया गया। आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भंडारे में भाग लिया और कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम स्थल पर “सेवा ही संगठन” की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Haryana News 25 January : “मुस्कान मैन” के नाम से लोकप्रिय सीएम

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सरलता, सहजता और कार्यशैली के कारण जन-जन के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के “लाडले” और “मुस्कान मैन” मुख्यमंत्री का जन्मदिन केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है। हर नागरिक उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।

Haryana News 25 January : जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले के कई क्षेत्रों में रक्तदान शिविर, भंडारे और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यह दिन सेवा और सामाजिक समर्पण के रूप में मनाया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन इस बार केवल एक व्यक्तिगत उत्सव न होकर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन गया।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…