,

हरियाणा नगर निगम चुनाव: रोहतक, सोनीपत और लोहारू में कड़ा मुकाबला

Haryana Municipal Corporation Elections: Tough competition in Rohtak, Sonipat and Loharu

चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जोरों पर है। आज रोहतक, सोनीपत और लोहारू में मतदान हो रहा है, जहां मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

रोहतक में मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर

रोहतक नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मेयर पद के लिए बीजेपी से राम अवतार वाल्मीकि और कांग्रेस से सूरजमल किलोई के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। साथ ही 22 वार्डों में कुल 122 पार्षद उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि रोहतक की जनता किसे विजयी बनाती है।

सोनीपत में नगर निगम मेयर उपचुनाव

सोनीपत में भी नगर निगम मेयर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां करीब 2.93 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए 268 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से कई बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यहां भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

लोहारू नगर पालिका चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में

लोहारू में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। 14 वार्डों में 11,075 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

चुनाव प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर

चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बनाए गए कम्युनिकेशन रूम में जाकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी नरेंद्र कुमार और आरओ गायत्री अहलावत भी मौजूद रहीं।

अब सभी की नजर मतगणना पर टिकी है, देखना होगा कि हरियाणा के इन चुनावों में जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…