हरियाणा : सीएम नायब सैनी का दिवाली तोहफा: बुजुर्गों की पेंशन 200 रुपये बढ़ाई, अब हर महीने मिलेंगे 3200 रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana: CM Nayab Saini's Diwali gift: Senior citizens' pension increased by Rs 200, now they will get Rs 3200 per month.

by: vijay nandan

चंडीगढ़: दीपावली से पहले हरियाणा सरकार ने राज्य के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये की जगह 3200 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। नई दरें 1 नवंबर 2025 से लागू होंगी।

37 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा पूरे देश में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाला राज्य है। वर्तमान में राज्य में करीब 37 लाख लोग इस योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से लगभग 22 लाख वरिष्ठ नागरिक, 8.9 लाख विधवाएं, 2.4 लाख विशेष श्रेणी के बच्चे और 2.1 लाख दिव्यांगजन शामिल हैं।

महंगाई सूचकांक से जुड़ी पेंशन व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन को महंगाई सूचकांक (Inflation Index) से जोड़ा गया है, जिससे समय-समय पर पेंशन राशि में स्वचालित रूप से बढ़ोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

हरियाणा दिवस से लागू होगी नई पेंशन

नई पेंशन दरें हरियाणा दिवस (1 नवंबर) से लागू होंगी, और दिसंबर माह से लाभार्थियों के बैंक खातों में 3200 रुपये मासिक ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले पेंशन की राशि क्रमिक रूप से 1000 रुपये (पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय) से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई थी।

राज्य सरकार का लक्ष्य: सामाजिक सुरक्षा में आत्मनिर्भर हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और सुदृढ़ बनाना है। “हरियाणा के हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा मिले यही हमारी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने