आधे घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Half an hour of rain exposed the municipal corporation

सड़कों पर बहा नालियों का सैलाब

रायगढ़। शहर में हुई महज आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगा, जिससे पूरे शहर में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जहां वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों से उफनता गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा और नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता रहा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसकी वजह से हल्की सी बारिश में ही जलजमाव की स्थिति बन जाती है। कई इलाकों में नालियां पूरी तरह से जाम हैं, जिससे पानी का बहाव सीधे सड़कों की ओर हो जाता है।

गंदे पानी से सड़कों पर फिसलन और बदबू का आलम रहा, बावजूद इसके नगर निगम की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए, ताकि आने वाले समय में बारिश के दौरान शहरवासियों को इस तरह की समस्या से दो-चार न होना पड़े।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना