H.R: Top 10 News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
H.R:

Edit by: Priyanshi Soni

H.R: हरियाणा की 10 बड़ी खबरें..

  1. हरियाणा के 3 जिलों में सर्दी की पहली बारिश
    फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत तीन जिलों में हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है और 7 जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।
  2. फरीदाबाद में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    सीएम नायब सिंह सैनी प्री-बजट मंथन बैठक में शामिल होने फरीदाबाद पहुंच रहे हैं। बैठक में उद्योग और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोग अपने सुझाव रखेंगे।
  3. फरीदाबाद में बड़ा हादसा टला, कैंटर पर गिरा बिजली का खंभा
    गैस सिलेंडरों से भरे कैंटर पर अचानक बिजली का खंभा गिर गया। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई, जबकि इलाके में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
  4. CJI बनने के बाद पहली बार हरियाणा आ रहे जस्टिस सूर्यकांत
    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दो दिन के हरियाणा दौरे पर रहेंगे। उनके सम्मान में हिसार में स्टेट डिनर आयोजित किया जाएगा और हांसी-हिसार बार में स्वागत होगा।
  5. हिमाचल में हरियाणा के युवकों की गुंडागर्दी
    परवाणू में टैक्सी ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
  6. कथित दुष्कर्म केस में भाजपा नेता को कोर्ट से राहत
    कसौली कोर्ट ने भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत दी है। सबूतों के अभाव में कोर्ट ने पीड़िता की याचिका खारिज कर दी।
  7. कैथल में घरों में गंदा पानी सप्लाई होने से हड़कंप
    प्रताप गेट और चंदाना गेट इलाके में सीवर लीकेज से पीने के पानी में गंदगी मिल रही है। लोग बीमारियों के खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं।
  8. अंबाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज
    उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह एसडी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  9. प्रदेश में 5000 करोड़ से ज्यादा धान घोटाले का आरोप
    किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने धान घोटाले की CBI जांच की मांग की है। 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की गई है।
  10. करनाल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान
    जिला पुलिस ने गांवों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। पुलिस ने नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

यह खबर भी पढ़ें: C.G: Top 10 News.

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार