,

C.G: Top 10 News.

- Advertisement -
Ad imageAd image
C.G:

Edit by: Priyanshi Soni

C.G: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

  1. छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है और अगले दो दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। अंबिकापुर में पारा 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि बीते 28 दिनों में ठंड से 3 मौतें हो चुकी हैं।
  2. GGU में हंगामा, साहित्यकार को मंच से हटाया गया
    गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक वरिष्ठ साहित्यकार को मंच से हटाने के विरोध में कई अतिथियों ने कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया।
  3. कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, सचिन पायलट ने बनाई रणनीति
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस जनवरी-फरवरी में मनरेगा बचाओ आंदोलन चलाएगी। रायपुर में हुई मैराथन बैठक में धान खरीदी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
  4. रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
    मोवा इलाके में 7 एकड़ जमीन पर बनी अवैध सड़क को नगर निगम ने जेसीबी से तोड़ दिया। निर्माणकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
  5. कक्षा चौथी के प्रश्नपत्र पर विवाद, जांच समिति गठित
    इंग्लिश परीक्षा के प्रश्न में भगवान राम के नाम के उपयोग पर विवाद बढ़ गया है। NSUI के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने जांच समिति बना दी है।
  6. कुत्तों को बिरयानी खिलाने पर सियासी घमासान
    रायगढ़ नगर निगम द्वारा नसबंदी के बाद कुत्तों को बिरयानी खिलाने का मामला चर्चा में है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जबकि मेयर ने फैसले का बचाव किया।
  7. निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, छात्र की मौत
    बलरामपुर में स्कूल परिसर में बन रही आंगनबाड़ी के छज्जे के नीचे दबकर छठवीं के छात्र की मौत हो गई। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
  8. सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल
    बस्तर जिले में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को टक्कर मार दी। बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई अस्पताल में भर्ती है।
  9. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए हजार से ज्यादा खिलाड़ियों का ट्रायल
    राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में एक हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रायपुर और बिलासपुर में 7 खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए।
  10. रायगड़ा–विजयनगरम रेल अपग्रेडेशन कार्य रोका गया
    पोंगल पर्व को देखते हुए रेलवे ने प्रस्तावित ब्लॉक रद्द कर दिया है। इससे विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर और वंदे भारत एक्सप्रेस अब नियमित समय पर चलेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: M.P: Top 10 News

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस