Gwalior news: ग्वालियर किले से कूदकर जान देने वाली छात्रा की पहचान, परिजनों ने बताई पारिवारिक पृष्ठभूमि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news: ग्वालियर किले से छलांग लगाकर जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान हो गई है। मृतका का नाम शीतल श्रीवास्तव (उम्र 27 वर्ष) बताया गया है। वह जडेरुआ शंकर कॉलोनी की निवासी थीं और उनके पिता का नाम राजीव श्रीवास्तव है। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब शीतल किले पर पहुंचीं और वहां से नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार शीतल पढ़ाई में मेधावी थीं। कुछ समय पहले उनका चयन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में हुआ था, जहां उन्होंने थोड़े समय तक काम भी किया। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर मां ने उन्हें डांटा था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की।

परिजनों ने बताया कि हाल ही में पिता के निधन से शीतल मानसिक रूप से परेशान थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं