,

Gwalior: जीवाजी यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण को लेकर विवाद: नगर निगम की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

निर्माण के लिए अनुमति न लेने पर निगम अमले ने कार्रवाई की
Gwalior ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत 6 करोड़ की लागत से बन रहे गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण के लिए नगर निगम से भवन अनुज्ञा (स्वीकृति) नहीं ली गई थी। शुक्रवार शाम नगर निगम का अमला निर्माण को रोकने और सामग्री जब्त करने के लिए कैंपस पहुंचा, लेकिन जेयू के गार्ड और कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर अमले को रोक दिया।

निगम अमले और यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बीच नाकामयाब प्रयास
Gwalior नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ताला खोलने का प्रयास किया, लेकिन यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। इसके बाद निगम के अधिकारी और कर्मचारी ताला तोड़कर बाहर निकले। निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि निर्माण के लिए पहले 31 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया।

आगे की विधिवत कार्रवाई की तैयारी
Gwalior नगर निगम ने कहा है कि मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी और यूनिवर्सिटी के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निर्माण स्थल पर ताला लगाने और अनुमति न लेने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Read This: Anuppur: अपर नर्मदा बांध परियोजना के विरोध में पुष्पराजगढ़ में बड़ा प्रदर्शन

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12