,

Anuppur: अपर नर्मदा बांध परियोजना के विरोध में पुष्पराजगढ़ में बड़ा प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Anuppur

Report: punit sen

हजारों की संख्या में किसान और आदिवासी सड़कों पर उतरे
Anuppur शोभापुर स्थित अपर नर्मदा बांध परियोजना के खिलाफ पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में किसान और आदिवासी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। किसान संघर्ष मोर्चा पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में बेनीवारी तिराहा से राजेंद्रग्राम तक विशाल रैली निकाली गई, जिससे नगर का माहौल आंदोलनमय हो गया।

आंदोलनकारियों ने परियोजना को आदिवासी हितों के खिलाफ बताया
Anuppur रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन विरोधी नारों के साथ “आदिवासियों के अस्तित्व से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे भी लगाए। उन्होंने परियोजना को आदिवासी और स्थानीय समुदाय के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल निरस्तीकरण की मांग की। भारी भीड़ के कारण नगर में यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन अलर्ट मोड में कार्यरत रहा।

ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौंपने की तैयारी
Anuppur प्रदर्शन के बाद सभी किसान और आदिवासी राजेंद्रग्राम के खेल मैदान में एकत्रित हुए और सभा में अपनी मांगों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तय किया गया कि एसडीएम पुष्पराजगढ़ के माध्यम से परियोजना के विरोध में ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

Read this: Anuppur :कोतमा में प्रेम साईं महाराज का आगमन, दिव्य दरबार और हिंदू शोभा यात्रा का आयोजन

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे

BJP Reaction: राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- “56 की उम्र में भी बचपना नहीं गया”

BJP Reaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश