,

Gwalior: 25 दिसंबर को होगा ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट’, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Gwalior

Gwalior: मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से 25 दिसंबर को ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का आयोजन किया जाएगा। समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समिट के दौरान कई निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन, लेटर ऑफ इंटेंट और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती होने के कारण आयोजन स्थल पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें उनके विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के विजन को प्रदर्शित किया जाएगा।

समिट की थीम ‘निवेश से रोजगार – अटल संकल्प, उज्ज्वल एमपी’ रखी गई है। इस अवसर पर राज्य सरकार बीते दो वर्षों में हुए औद्योगिक विकास का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करेगी।

Gwalior: सफलता की कहानियां और अनुभव साझा करेंगे उद्यमी

कार्यक्रम में निवेश से बदली जिंदगियों की कहानियां सामने आएंगी। महिलाओं से जुड़े उद्योगों की सफलता के अनुभव साझा किए जाएंगे और उनके प्रेजेंटेशन भी होंगे। साथ ही औद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्पेशल रेट जोन की घोषणा की जाएगी। सागर जैसे क्षेत्रों में बने औद्योगिक इलाकों में विशेष दरें तय कर नए निवेश को आकर्षित करने पर जोर रहेगा।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…