Report: Vijay Ahirwar
Guru Purnima Celebration लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फतेहगढ़ (जिला गुना) में 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। पखवाड़े के पांचवें दिन विद्यालय में संस्कृत श्लोक गायन, भजन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरु की महिमा और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
Guru Purnima Celebration विद्यार्थियों को बताए गए गुरु के महत्व और नैतिक मूल्य
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व, नैतिक मूल्यों और जीवन में शिक्षा की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय और प्रेरणादायक वातावरण से सराबोर रहा।
Guru Purnima Celebration उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
संस्कृत श्लोक, भजन और गुरु वंदना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और गुरु के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ और कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 1110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।





