,

मुंगेली में संविधान बचाओ रैली का भव्य आयोजन

Grand Save Constitution Rally organized in Mungeli

रिपोर्ट – सुधेश पांडेय

कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए की एकजुटता की अपील

मुंगेली में AICC के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आयोजित हो रही “संविधान बचाओ रैली” के तहत 26 मई को जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने किया, जिसमें जगत गुरु पूर्व कैबिनेट मंत्री रुद्रकुमार और AICC महासचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस रैली का उद्देश्य देश में लोकतंत्र और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाना था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा, “संविधान की आत्मा में ही भारत की विविधता, एकता और न्याय की भावना बसती है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” वहीं, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “देश को आज ऐसे युवाओं की ज़रूरत है जो बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए मैदान में उतरें। आज उस संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

देवेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हर नागरिक को समानता और मताधिकार का अधिकार दिया, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उस पर चोट कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी को मिलकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चंद्रभान बारमते, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, विनय शुक्ला, चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, हेमेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मीकांत भास्कर, संजय यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, नूरजहां, खुशबू आदित्य वैष्णव, हेमिन मंगेश्कर समेत बड़ी संख्या में जिले व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, जनपद सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने किया। इस आयोजन की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला द्वारा दी गई।

इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि संविधान की रक्षा के लिए पार्टी पूरी ताकत से जनता के बीच खड़ी है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…