Gas Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर महंगाई और महिला आरक्षण को लेकर बस्तर में विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gas Cylinder Price Hike

Gas Cylinder Price Hike: महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग तेज

Gas Cylinder Price Hike: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में शहर के बस स्टैंड चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों तथा महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग रहा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के अनुसार लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है और इसे जनगणना तथा परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है।

मौर्य ने मांग की कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण बिल को लागू कर महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है, तो उसे बिना किसी बहाने के महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देना चाहिए।

Gas Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हमला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। सुशील मौर्य ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन आम नागरिक महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और बढ़ती कीमतें आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता को राहत देने की मांग की।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित