,

Gariaband Panchayat Corruption: जनपद पंचायत में सीईओ पर अवैध वसूली के आरोप, उपाध्यक्ष ने की जांच की मांग

Gariaband Panchayat Corruption

Gariaband Panchayat Corruption: गरियाबंद के छुरा जनपद पंचायत में सीईओ सतीश चंद्रवंशी और उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सीईओ ने फर्जी बिल बनाकर और बिना किसी अनुमोदन के राशि निकालकर मनमानी की है।

Gariaband Panchayat Corruption: GST और मिटाई के नाम पर वसूली का विवाद वायरल

वहीं, कई सरपंचों ने सीईओ पर GST बनवाने के लिए 3,000 रुपये और मिटाई कार्य के लिए 3,000 रुपये बिना बिल के वसूलने का आरोप लगाया है। इस विवाद का स्क्रीनशॉट और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Gariaband Panchayat Corruption: CEO ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

Gariaband Panchayat Corruption

सीईओ सतीश चंद्रवंशी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि वह नियमों के अनुसार कार्य कर रहे हैं। उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने आरोपों की जांच कराने की मांग की है, जिससे यह विवाद अब प्रशासन और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इस मामले ने पंचायत प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Bemetara Paddy Scam: करोड़ों का धान घोटाला उजागर, जांच में 53 हजार क्विंटल धान गायब

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…