गरियाबंद: करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Father and son came in contact with electric current, one died, the other is serious

रिपोर्ट: लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद जिले के ग्राम घटकर्रा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से 55 वर्षीय तारा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा खेलावन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब पिता-पुत्र अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर पानी डाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि बारिश के बाद मकान की छत गीली हो चुकी थी। जैसे ही तारा यादव और उनका पुत्र छत पर चढ़े, उन्हें अचानक जोरदार करंट का झटका लगा। दरअसल, मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की लाइन बेहद करीब से गुजर रही थी। पानी डालने के दौरान लोहे की रॉड का संपर्क बिजली लाइन से हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।

हादसे में तारा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खेलावन यादव को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे ने बिजली विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाई वोल्टेज लाइन मकानों के बेहद करीब से गुजर रही है, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं।

यह हादसा एक बार फिर बिजली सुरक्षा की अनदेखी और विभागीय उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला