Ganjbasoda news:नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिक परेशान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर – अभिषेक तिवारी


Ganjbasoda news: नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गंजबासौदा में हालात ऐसे हैं कि अब इंसानों के साथ-साथ मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। वार्ड नंबर 17 पंडापुरा से सामने आई यह तस्वीरें प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं लोगों को तो कहीं पशुओं को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।ताजा मामला वार्ड नंबर 17 पंडापुरा का है, जहां आवारा कुत्तों ने दो गाय के बच्चों को नोच-नोच कर मार डाला। इतना ही नहीं, देव यादव नामक एक मासूम बच्चे पर भी कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

Ganjbasoda हालात ऐसे इंसानों के साथ-साथ मवेशी भी नहीं है सुरक्षित


घटना के बाद घायल बच्चे के पिता ने देहात थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि द्वारा पुलिस थाना और एसडीएम कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।नगर में बढ़ते खतरे को देखते हुए गौशाला के संचालक लालू महाराज ने प्रशासन और नागरिकों से अपील की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर नगर सीमा से दूर छोड़ा जाए, जिससे गौ माता और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।स्थानीय वार्डवासियों और मंडल अध्यक्ष द्वारा कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा? फिलहाल गंजबासौदा में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए डर का कारण बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

Read this: Gwalior news: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, इनकार करने पर दी धमकी