Gwalior news: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, इनकार करने पर दी धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: महाराजपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे पर एक युवती के साथ दुष्कर्म और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

अकेला पाकर की दरिंदगी
भिंड निवासी 18 वर्षीय युवती अपने मजदूर पिता के साथ वर्ष 2024 में ग्वालियर आई थी। दोनों महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम एच-ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहे थे। 17 नवंबर 2024 की रात, जब युवती के माता-पिता घर से बाहर थे, तभी मकान मालिक का बेटा विवेक भदौरिया उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी का वादा बन गया शोषण का जरिया
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उससे जल्द शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे में आकर युवती करीब एक साल तक उसके झांसे में रही और आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

कमरा बदला, लेकिन पीछा नहीं छोड़ा
2025 में युवती ने मकान बदलकर पास ही तोमर के मकान में किराए पर रहना शुरू किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी वहां भी आता रहा और गलत काम करता रहा।

शादी से मुकरा, दी जान से मारने की धमकी
20 दिसंबर 2025 को जब युवती ने शादी की बात को लेकर उसकी मां से बातचीत कराने को कहा, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा,

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,