,

गांधी परिवार ‘मॉडल ऑफ डेवलपमेंट’ : मदन राठौड़

रिपोर्टरः सुमन- अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

जयपुर: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक अहम प्रेसवार्ता में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे धरनों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि धरना देना उनका अधिकार हो सकता है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा जमाना या सरकारी फंड का दुरुपयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है

नेशनल हेराल्ड: सार्वजनिक संपत्ति से खानदानी संपत्ति तक का सफर

राठौड़ ने कहा कि 1937 में शुरू हुआ नेशनल हेराल्ड, मूलतः स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज था, लेकिन आज वो एक परिवार की जागीर बन चुका है। उन्होंने बताया कि उस समय इस अखबार के करीब 5000 शेयरधारक थे और सरदार पटेल ने इसके फंड जुटाने के तरीकों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि चंद्रभान गुप्ता जैसे नेताओं ने इसके लिए धन इकट्ठा किया था, लेकिन जिस संपत्ति को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर इकट्ठा किया गया, वह गांधी परिवार के नियंत्रण में चली गई।

50 लाख में हज़ारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा!

राठौड़ ने आरोप लगाया कि 2008 में जब नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद हो गया, कांग्रेस ने उस कंपनी को 90 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जो कि नियमों के खिलाफ है, क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल किसी निजी संस्था को ऋण नहीं दे सकता। जब कंपनी यह कर्ज नहीं लौटा पाई तो एक सुनियोजित रणनीति के तहत ‘यंग इंडिया’ नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास 76% शेयर थे। केवल 50 लाख रुपये देकर कंपनी को 9 करोड़ के इक्विटी शेयर ट्रांसफर कर दिए गए और दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल जैसी जगहों की करोड़ों की संपत्ति यंग इंडिया के नाम कर दी गई।

ईडी की पूछताछ और कोर्ट की सुनवाई

राठौड़ ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल बोरा और पवन बंसल से पूछताछ की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने इसे गांधी परिवार का ‘विकास मॉडल’ करार दिया। राठौड़ ने कहा कि यह मामला ईडी द्वारा सेक्शन 8 के तहत दर्ज किया गया है और कोर्ट ने 25 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोर्ट में मामला लंबित है और आरोपी जमानत पर हैं, तो फिर इतना हंगामा क्यों?

ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

प्रेसवार्ता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला करते हुए राठौड़ ने कहा कि ममता सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए काम कर रही हैं और ‘माँ, माटी, मानुष’ के अपने नारे को भुला चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदू समुदाय के साथ भेदभाव हो रहा है, दंगाइयों को खुली छूट दी जा रही है और दलित समाज पीड़ित है। राठौड़ ने यह भी कहा कि यदि केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटा लिया गया, तो राज्य में फिर से हिंसा की आग भड़क सकती है।

भाजपा पीड़ितों के साथ

राठौड़ ने दोहराया कि भाजपा हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोदी सरकार में कानून अपना काम स्वतंत्र रूप से कर रहा है और करता रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली के आरोप: ग्राम सचिव का ट्रांसफर, पर क्या यहीं खत्म होगी कार्रवाई?..यह भी पढ़े

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट